फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर सिरसली प्रधान की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime news
बिनौली। हरिद्वार जेल से 36 घंटे के रिमांड पर लाए गए हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर से बिनौली पुलिस ने पूछताछ की। आयुष की निशानदेही पर पुलिस ने बिजरौल रजबहे मार्ग पर स्थित महक सिंह के बाग से प्रधान धर्मेंद्र तोमर की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की 14 मई की शाम गांव के ही टेंपों स्टैंड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें सिरसली गांव के सेवानिवृत्त दरोगा तेजवीर सिंह का बेटा विनीत भी गोली लगने से घायल हो गया था। मृतक प्रधान के भाई गजेंद्र तोमर ने बिनौली थाने में हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर, उसके भाई हिस्ट्रीशीटर अर्जुन तोमर, दादा निर्भय सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच में नवनीत निवासी हर्रे बिरमपुर जिला बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। हिस्ट्रीशीटर आयुष तोमर ने हरिद्वार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां तमंचा बरामदगी के मुकदमे में आयुष को छह माह की सजा सुनाई गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आयुष ने अपने परिवार के सदस्य को प्रधान पद पर चुनाव लड़ाने और प्रवीण तोमर का साथ देने पर हत्या करने की बात कहीं। पूछताछ के बाद आयुष को वापस जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed