{"_id":"685af8746b017252400c20f4","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-133738-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुल्हन की विदाई पर पटाखे फोड़ने पर ग्रामीणों ने बरातियों पर पथराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुल्हन की विदाई पर पटाखे फोड़ने पर ग्रामीणों ने बरातियों पर पथराव किया
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सेडभर गांव में मंगलवार रात दुल्हन नुसरत की विदाई पर पटाखे फोड़ने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों पर पथराव कर दिया। पथराव में दुल्हन नुसरत और सिवालखास मेरठ के तीन बराती घायल हो गए।
सेडभर गांव में मंगलवार ताहिर की बेटी नुसरत की मेरठ जिले के सिवालखास से बरात आई थी।
मंगलवार देर रात बरात की विदाई के समय कुछ बराती पटाखे फोड़ने लगे। तभी वहां आए कुछ ग्रामीण पटाखे फोड़ने का विरोध करने लगे। इसको लेकर बरातियों और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए बरातियों ने ग्रामीण इकबाल के परिवार पर हमला कर दिया तो ग्रामीणों की तरफ से भी पथराव कर दिया गया।
इससे वहां भगदड़ मच गई और सिर में पत्थर लगने से दुल्हन नुसरत, रानी , समीर, गुलफाम घायल हो गए। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले बराती दुल्हन को लेकर चले गए। पुलिस ने घटना को लेकर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।