फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बागपत की महिला का पता बदल कोलकाता में बनाई फर्म, करोड़ों का लेनदेन किया

Sun, 20 Jul 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा की निशा के आधार कार्ड में पता बदलकर कोलकाता में फर्म बनाकर ठगों ने करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। महिला ने जीएसटी कार्यालय व कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला निशा ने बताया कि ठगों ने पहले मेरे आधार कार्ड का पता बदलवाया और फिर फोन नंबर दूसरा लगाया। आधार कार्ड में बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा के स्थान पर कोलकाता का कराया गया और फर्जी तरीके से आधार कार्ड पर मेरे नाम से फर्म बनाई। ठगों ने 12 फरवरी को फर्म बनाने के बाद मई माह में जीएसटी नंबर लिया और जीएसटी नंबर से करोड़ों रुपये का लेनदेन कर सरकार को चुना लगाया गया। बताया कि मेरे पास कोई भी पैन कार्ड नहीं है और फर्जी आधार कार्ड बनाकर पैन कार्ड भी बनवाया गया। इसका पता तब चला, जब बैंक खाते मेें आधार कार्ड लगाने पहुंची तो पता दूसरा मिला। जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर जांच कराई तो पता चला कि फरवरी में पता व मोबाइल नंबर बदला गया और इसमें फर्जी कागज का प्रयोग हुआ है। इसका पता लगने के बाद महिला अपने बेटे के साथ समीर के साथ कोतवाली में पहुंची। वहां तहरीर देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई। फिर जीएसटी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की और फर्जी फर्म को बंद कराने की मांग की ताकि बाद में खरीदारी व सामान बेचने के मामले में मुझे किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना न करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed