{"_id":"6b0c7c774fb168898805e802","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-163119-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस के सामने रोया आरोपी हाफिज, हाथ जोड़कर बोला-मुझे माफ कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस के सामने रोया आरोपी हाफिज, हाथ जोड़कर बोला-मुझे माफ कर दो
विज्ञापन
छपरौली। मदरसे में छात्रों के साथ याैन शोषण (कुकर्म) की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी हाफिज जैद पुलिस की पूछताछ में पहले तो घटना से इन्कार करता रहा लेकिन जब उसे यह लगा कि अब उसे राहत नहीं मिलेगी तो पुलिस के सामने रोने लगा। हाथ जोड़कर दुहाई देते हुए माफी भी मांगने लगा। कहने लगा कि गलती हो गई, इस बार माफ कर दो, आगे कभी ऐसा नहीं होगा।
अवैध रूप से चल रहे जिस मदरसे में दो छात्रों के साथ कुकर्म और कुकर्म के प्रयास की घटना हुई हैं। वह पिछले पांच साल से संचालित है। तीन साल अन्य हाफिज ने उसका संचालन किया, लेकिन दो साल पहले जैद ने मदरसा चलाने की जिम्मेदारी ले ली थी। जैद के साथ गांव का एक अन्य युवक भी बच्चों को दीनी तालीम देने आता है और वहां पर गांव के 40 से ज्यादा बच्चे आते हैं। दो छात्रों के साथ हुई घटना पर गांव के लोगों ने रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी हाफिज जैद से पूछताछ की तो शुरुआत में बचने के लिए अलग-अलग बयान देता रहा, जिस पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ। जैद को लग रहा था कि गांव के लोग थाने से छुड़ाकर ले जाएंगे। इसके बारे में उसने पुलिसकर्मियों से भी कहा। शाम को सीओ रजनीश कुमार ने आरोपी जैद से पूछताछ की तो वह रोते हुए छोड़ने की दुहाई देने लगा। कहने लगा कि पहली गलती माफ कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा। पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है कि उसका बेटा घटना के बारे में न बताता तो फिर से जैद ऐसी घटना को अंजाम देता और अन्य छात्रों के साथ भी घटना हो सकती थी।