{"_id":"6b0351dab6f64a7e80036c8c","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-162711-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्चों में मारपीट के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्चों में मारपीट के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे 10 घायल
विज्ञापन
रटौल। खासपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे अंशु की धूल उड़ाने पर पिटाई होने के बाद नंदकिशोर और सोराज पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें काफी देर तक लाठी-डंडे चले, जिनमें महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से बालकिशन, सोनू और विक्रांत की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
नंदकिशोर पक्ष की मधु ने बताया कि उनका बेटा अंशु शनिवार शाम घर के बाहर मिट्टी उड़ाकर खेल रहा था। तभी वहां आए गांव के ही अंकित ने उसकी पिटाई कर दी। इससे अंशु रोते हुए घर पहुंचा। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अंशु कुछ बता नहीं पाया। गांव के ही एक व्यक्ति ने अंशु की पिटाई होने के बारे में बताया तो उन्होंने अंकित के घर जाकर परिजनों से शिकायत की। इस पर परिजनों ने अंकित को धमकाने के बजाय पक्ष लेते हुए गाली-गलौज की। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया।
रविवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और आपस में लाठी-डंडे चल गए। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। इसमें एक पक्ष से नंदकिशोर, सोनू, विक्रम, बालकिशन, मधु देवी और रीना देवी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से निशांत, सोराज, शिवनंदन समेत चार घायल हो गए। तीन घायलों का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य को सीएचसी से उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि अभी तक झगड़े में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।