{"_id":"6abc1ed83dd743088408f880","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159668-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नाली विवाद में झगड़े के दौरान हालत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नाली विवाद में झगड़े के दौरान हालत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
अमीनगर सराय। मुजफ्फरपुर पोइस गांव में मंगलवार दोपहर नाली में प्लास्टिक की पॉलिथीन डालने को लेकर मुन्नी और मांगे पक्ष में झगड़ा हो गया। तभी वहां आए मुन्नी के भाई अशरफ (65) की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरपुर पोइस गांव के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर में नाली में प्लास्टिक की पॉलिथीन डालने को लेकर मुन्नी और मांगे के बीच कहासुनी हो रही थी। कहासुनी बढ़ने पर मुन्नी के पक्ष में उसका भाई अशरफ वहां आ गए और अपनी बहन के पक्ष की बात करने लगे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने के दौरान चक्कर आने से अशरफ जमीन पर गिर गए। लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक मौत हो चुकी थी।
इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच की। अशरफ के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां है। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में सामान्य मौत होना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।