फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एक साथ भिड़ गए सात सांड़, बाइक और काउंटर तोड़े तो लोग दौड़े

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर के नगर पालिका के बाहर सोमवार रात सात सांड़ आपस में भिड़ गए। उन्होंने टक्कर मारकर दो बाइकें और दुकानों के बाहर रखे चार काउंटर तोड़ दिए। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सांड़ आपस में लड़ते हुए नगर पालिका से जिला पंचायत तक पहुंच गए और वहां आधा घंटे तक उत्पात मचाते रहे। इससे सड़क पर आवागमन थम गया और सांड़ वहां से खुद ही पक्का तालाब की तरफ चले गए।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर रहने वाले देवेंद्र, अंकुश और निखिल आदि ने बताया कि सोमवार रात नगर पालिका के पास सात सांड़ इकट्ठा हो गए थे, जो आपस में भिड़ने लगे। सांड़ों के आपस में भिड़ते ही वहां भगदड़ मच गई और लोगों ने भागकर जान बचाई। सांड़ों की टक्कर लगने से सोनीपत बस स्टैंड पर हेयर सैलून की दुकान पर कटिंग करा रहे अशरफ निवासी मोहल्ला मुगलपुरा और सोनू निवासी नई बस्ती की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा साड़ों ने मिंटू चौहान की चाय की दुकान, चाउमीन विक्रेता मोनी, चाय का खोखा, पवन के काउंटर में भी टक्कर मारी।
विज्ञापन

वहां इकट्ठा हुए लोगों ने डंडा मारकर सांडों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ भिड़ते रहे और डंडा लेकर जाने वालों के पीछे दौड़ने लगे। इसके बाद सांड़ों पर पानी भी डाला गया। इस तरह वहां आधा घंटे तक भगदड़ मची रही। वहां से लड़ते हुए सांड़ सिसाना रोड पर तालाब के पास चले गए तो सड़क से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। लोगों ने अफसरों से सांड़ों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ों के हटने का इंतजार करता रहा कार चालक
कोर्ट रोड निवासी कार सवार आशु ने सांड़ों की भिड़ंत देखते ही जिला पंचायत से पहले अपनी कार रोककर खड़ी कर ली और सांड़ों के एक तरफ होने का इंतजार करने लगे। इनके अलावा बड़ा बाजार के रोहित व वीरेंद्र की गाड़ी भी पीछे रोकनी पड़ी। काफी देर बाद सांड़ एक तरफ हुए तो कार लेकर अपने घर गए।

पहले भी कई बार भिड़ चुके हैं सांड़
ठाकुर द्वारा मोहल्ले में रहने वाले सोनू और संदीप आदि ने बताया कि वे सोमवार रात सोनीपत बस स्टैंड पर सामान लेने गए थे। तभी वहां पर सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे पहले भी कई बार सांड आपस में भिड़ चुके हैं, जिनकी चपेट में आने से आठ बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सांड़ की टक्कर से कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी इनको नहीं पकड़वा रहे हैं।


वर्जन-
गोवंश के आपस में भिड़ने का मामला जानकारी में नहीं है। शहर में अभियान चलाकर सभी गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-हरीलाल पटेल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed