{"_id":"6ab829697e8ccdd1770ad896","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159488-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेड़ पर लकड़ी काट रहे मजदूर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेड़ पर लकड़ी काट रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
रटौल। सिंगौली तगा गांव के जंगल में शीशम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी का रहे मजदूर किशोरी कश्यप (55) हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलसकर नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सिंगौली तगा गांव निवासी महेश ने बताया कि उनके गांव का मजदूर किशोरी कश्यप लकड़ी से टोकरी बनाकर बेचता था, जो खुद ही पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां काटकर लाता था। शनिवार दोपहर किशोरी कश्यप गांव के जंगल में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। बताया कि किशोरी ने जैसे ही लकड़ी काटने के कुल्हाड़ी ऊपर की तरफ उठाई तो पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही किशोरी पेड़ से नीचे खेत की चहारदीवारी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके हाथ की हड्डी टूटने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। मजदूर की मौत होने के बाद परिवार वाले शव लेकर गांव आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मजदूर के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि मजदूर की मौत होने का मामला जानकारी में नहीं है और न ही परिजनों की तरफ से थाने में सूचना दी गई। इसके बारे में पता कराया जाएगा।