फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमीनगर सराय। अप्रशिक्षित चिकित्सक से गांठ का ऑपरेशन कराने के बाद बिचपड़ी गांव की सुनीता (42) की मौत हो गई। इस मामले में परिजन शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अप्रशिक्षित चिकित्सक और उसके बेटे पर अभद्रता कर मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिचपड़ी गांव निवासी हरवीर ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता के शरीर में गांठ होने पर क्षेत्र के एक गांव के अप्रशिक्षित चिकित्सक से 31 अगस्त को ऑपरेशन कराया था। इसके बाद उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया। जहां आठ सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। हरवीर ने आरोप लगाया कि उन्होंने अप्रशिक्षित चिकित्सक को गलत ऑपरेशन करने के बारे में बताया तो उसने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नाली में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट
रमाला। किरठल गांव निवासी नूरहसन ने बताया कि पड़ोसी मेहरदीन का परिवार नाली में कूड़ा डाल देता है, जिससे पानी की निकासी बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को उसने कूड़ा डालने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मेहरदीन ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed