फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ई-रिक्शा सीज होने पर चालक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 09 May 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। ई-रिक्शा सीज होने और इस कारण विवाद होने पर पत्नी के मायके जाने पर चालक अंकित कुमार निवासी फैजपुर निनाना ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा अंकित कुमार ई-रिक्शा चलाता था। छह दिन पहले यातायात पुलिस ने उसके बेटे अंकित कुमार के ई-रिक्शा का छह हजार रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया।इसका पता चलने पर अंकित और उसकी पत्नी के बीच तनातनी हो गई और उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। इसके बाद से उसका बेटा अंकित तनाव में था और बृहस्पतिवार रात उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिसकर्मियों ने अंकित के परिजनों से पूछताछ भी की। इसमें यातायात पुलिस प्रभारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि चालान व सीज करने की कार्रवाई उन सभी पर होती है, जो नियमों का पालन नहीं करते हैं। यातायात पुलिस पर आरोप निराधार हैं। जांच अधिकारी बृजेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed