{"_id":"69e3e138c1c53968da0e0264","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150291-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद में किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद में किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाया
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में शुक्रवार को खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर लोकेंद्र पर पड़ोसी किसानों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने लोकेंद्र के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जबकि उसके बेटे शुभम पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।
सरूरपुरकलां गांव निवासी किसान अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी किसान सहदेव पक्ष के लोगों ने उसके भाई लोकेंद्र के खेत की मेड़ ट्रैक्टर चलाकर तोड़ दी थी। इसको लेकर उसके भाई लोकेंद्र और भतीजे शुभम ने विरोध किया। आरोप लगाया कि सहदेव पक्ष के लोगों ने फावड़े से शुभम पर हमला कर दिया। बचने के लिए शुभम ने हाथ आगे किया तो उसके हाथ की उंगलियां कट गईं। इसके बाद लोकेंद्र पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ने से लोकेंद्र घायल हो गया।
शोर सुनकर वहां आए दूसरे किसानों ने उसके भाई लोकेंद्र और भतीजे को बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि हमलावर सहदेव, शिवकुमार, सुरेश, परिषद उर्फ परीक्षित और अग्निवेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
हमलावर शिवकुमार, अग्निवेश व परिषद उर्फ परीक्षित को गिरफ्तार कर फावड़ा बरामद किया गया।