{"_id":"68bb43cfe378a95a340c8727","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-137873-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रोज हो रही थी अंकुर की रेकी, पीछे-पीछे मौत बनकर घूम रहे थे हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रोज हो रही थी अंकुर की रेकी, पीछे-पीछे मौत बनकर घूम रहे थे हत्यारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। संतोषपुर गांव के विपिन की हत्या के बाद रोजाना बाघू गांव के एलएलबी के छात्र अंकुर की रेकी की जा रही थी और हत्यारे मौत बनकर उसके पीछे-पीछे घूम रहे थे। बुधवार से पहले भी उसकी हत्या करने की साजिश रची गई, लेकिन किसी कारण हत्यारे कामयाब नहीं हो सके। अंकुर की हत्या के बाद से दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर शुक्रवार को गांव में पुलिस भी तैनात रही। उधर, दूसरे दिन भी अंकुर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर बाघू गांव निवासी एलएलबी के छात्र अंकुर की बाइक में कार से टक्कर मारने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भागे बदमाश अहैड़ा गांव के बाहर अपनी कार छोड़कर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मृतक अंकुर के भाई मोनू नैन ने कोतवाली में गांव के ही आनंद, विनय उर्फ बिच्छु व अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बताया गया कि हत्यारोपी आनंद के भाई राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विपिन की हत्या कर दी गई थी। इसमें अंकुर के भाई रामबीर उर्फ भूरा और राहुल निवासी सरूरपुरकलां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर, अंकुर की हत्या के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विपिन की हत्या के बाद अंकुर की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके लिए 30 हजार रुपये में पुरानी सेंट्रो कार भी खरीदी गई। इसके बाद अंकुर रोजाना अंकुर की रेकी भी की गई। इस दौरान हत्यारे उसके पीछे-पीछे घूमते रहते थे। हत्यारोपी सोशल मीडिया पर विपिन का बदला लेने का स्टेटस भी लगाते रहे।
-- -- -- -- -
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
अंकुर की हत्या के बाद बृहस्पतिवार देर रात शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव में लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंकुर का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस से हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
-अंकुर की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उनके कई ठिकानों पर दबिश दी गई। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी