फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: पड़ोसी युवक ने गला घोंटकर की थी रहतना की दीपा की हत्या

Fri, 05 Sep 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime news
दोघट। रहतना में फांसी के फंदे पर लटकी मिली महिला दीपा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि पड़ोसी युवक मिलन ने उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर महिला की हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पति बबलू की तहरीर पर पड़ोसी युवक मिलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। वहीं महिला का मेरठ जिले के कस्तला गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रहतना गांव निवासी बबलू ने बताया कि वह मेरठ जिले के कस्तला गांव का मूल निवासी है और रहतना में अपनी ननिहाल में परिवार के साथ रहता है। वह आंध्र प्रदेश की निजी कंपनी में नौकरी करता है। बबलू ने बताया कि 15 दिन पहले आंध्र प्रदेश से घर वापस आया था। उसने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय उसके घर से निकले पड़ोसी युवक मिलन ने उसकी पत्नी दीपा के फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी, तभी से उस पर शक हो गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपा की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। हत्या के बाद ही दीपा का शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया। हत्या का कारण बताया जा रहा है कि बबलू के आंध्र प्रदेश में रहने के दौरान दीपा के साथ आरोपी मिलन फोन पर बातचीत करता था और दीपा इसका विरोध करती थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मिलन की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed