फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बहन से प्रेम संबंधों के शक में पिटाई के बाद युवक की गला घोंटकर हत्या

Fri, 29 Aug 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत के फैजपुर निनाना गांव में आकाश का शव मिलने के बाद हंगामा कर रहे परिजन व ग्रामीणों क़ो समझा - फोटो : mathura
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में आकाश (24) की बुधवार रात पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह आकाश का शव ज्वार के खेत में पड़ा हुआ मिला। उसका मुंह मिट्टी में धंसा था। पुलिस ने गांव के ही सद्दाम, अंकित और राहुल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। सद्दाम के परिवार की बहन से आकाश के प्रेम संबंध होने का शक था, इसलिए उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव निवासी अनुसूचित जाति के प्रेम ने बताया कि उसके सबसे छोटे बेटे आकाश ने बीएड करने के बाद कुछ महीनों के लिए बहालगढ़ की कंपनी में नौकरी की। वह अब गांव में रह रहा था। मंगलवार रात आकाश बाहर जाने की बात कहकर घर से चला गया और फिर वापस नहीं आया। बुधवार की शाम ग्रामीणों ने आकाश को गांव में घूमते हुए देखा और बृहस्पतिवार की सुबह खेत में जा रही महिलाओं को रामनिवास के खेत में आकाश का शव पड़ा हुआ मिला। इसका पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिर पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। आकाश की बेल्ट व चप्पल समेत अन्य सामान खेत में अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। उसके शरीर पर कई चोटें भी लगी हुई थीं।
विज्ञापन

मृतक आकाश के भाई बिट्टू ने गांव के ही सद्दाम, गौरव, अंकित, प्रधान के जेठ रोहित, राशिद और दो अज्ञात युवकों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि फैजपुर निनाना गांव के सद्दाम, अंकित और राहुल ने आकाश की हत्या की है। गिरफ्तार किए गए सद्दाम को आकाश पर अपने परिवार की बहन के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसको लेकर सद्दाम ने कई बार आकाश को समझाया। बुधवार रात आकाश को बुलाकर तीनों खेत में ले गए। वहां पर पहले आकाश की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नलकूप की दीवार पर मिला खून
फैजपुर निनाना गांव में रामनिवास के खेत में आकाश का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के खेतों में छानबीन की। वहां पर पास में स्थित एक नलकूप की दीवार पर खून के धब्बे लगे हुए मिले। बताया गया कि हत्या से पहले आकाश की नलकूप पर पिटाई की गई। आकाश ने बचकर भागने का प्रयास किया तो उसे पकड़कर मार दिया गया।

--------
सात भाई-बहनों में चौथे नंबर का था मृतक
प्रेम ने बताया कि उसके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। आकाश अविवाहित था और सातों बच्चों में चौथे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि आकाश ने बीएड की पढ़ाई की और फिर सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगा था। इस दौरान गांव में मोबाइल की खरीद-फरोख्त से लेकर लेनदेन भी करता रहता था।

-------
परिजनों ने कई बार किया हंगामा
आकाश की हत्या की सूचना पर खेत में पहुंचे उसके पिता प्रेम व भाई कमल समेत अन्य लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेकर जाने से मना करते हुए भी हंगामा कर दिया। पुलिस ने जांच के आधार पर खुलासा करने का आश्वासन देकर मृतक के परिजनों को शांत किया और उसके बाद आरोपी गिरफ्तार किए।

------
रोहित व राशिद की नहीं मिली संलिप्तता
पुलिस के अनुसार जांच में प्रधान के जेठ रोहित और राशिद की संलिप्तता नहीं मिली है। उनके नाम शक के आधार पर लिखवाए गए थे। हालांकि अभी मामले में जांच की जा रही है। पूरी जांच होने के बाद ही पुलिस इनके नाम हटाने को लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed