फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: उधार सामान नहीं देने पर पहलवान ने दुकानदार को उठाकर पटका

Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime news
दोघट। दाहा गांव में सामान उधार नहीं देने से नाराज पहलवानी करने वाले युवक ने दुकानदार को उठाकर पटककर घायल कर दिया और फिर उसकी पिटाई की। दुकानदार के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई।
विज्ञापन

दाहा गांव निवासी सतीश की बस स्टैंड पर हलवाई की दुकान है। बताया कि बुधवार शाम उसका बेटा वंश कुमार दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव का ही एक युवक वहां आ गया, जो अखाड़े में पहलवानी करता है। आरोप लगाया कि युवक ने उसके बेटे वंश से उधार सामान मांगा तो वंश ने उधार सामान देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गया और वंश के साथ गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। उठाकर पटकने से वंश घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे बचाया। उधर, दोघट पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल हो रही है, लेकिन दुकानदार कार्रवाई करने से मना कर रहा है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed