फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पलायन का नोटिस लगाया

Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर की एकता कॉलोनी में शानू और साहिल पर हमला करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर 12 लोगों ने अपने घरों पर पलायन की चेतावनी का नोटिस चस्पा कर दिया। उन्होंने पुलिस से हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी शबाना, गय्यूर, जावेद, इंतजार, अहमद, हुसैन आदि ने रविवार शाम पुरानी रंजिश में बेटा शानू और साहिल पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी पक्ष के युवक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर 12 परिवारों के सदस्य अपने मकान बेचकर पलायन कर चले जाएंगे। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि शानू और साहिल पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पलायन के नोटिस चस्पा करने का मामला संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed