फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: श्मशान घाट में ऊंट का शव दबाने पर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Mon, 04 Aug 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमीनगर सराय। तेड़ा गांव के श्मशान घाट में ऊंट का शव दबाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए ऊंट को मारने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहां आए अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाकर ऊंट का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और दूसरी जगह दबवा दिया। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोमीन निवासी बिलौचपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तेड़ा गांव के ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शनिवार रात मोमीन निवासी बिलौचपुरा ट्रैक्टर ट्रॉली में ऊंट लेकर आया और श्मशान घाट में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर उसे दबवा दिया। इसका पता चलने पर बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित होकर श्मशान घाट में पहुंचे। उन्होंने तहसील और पुलिस के अफसरों से इसकी शिकायत करते हुए हंगामा किया। सिंघावली अहीर थाने से आए पुलिसकर्मियों ने लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पशु चिकित्सक डाॅ. शुभम कुमार, डॉ. अक्षय बलियान और डॉ. मानव चौधरी की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने मोमीन निवासी बिलौचपुरा पर श्मशान में ऊंट का शव दबाकर माहौल बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर करण सिंह नंबरदार, हर्षित, पवन, सचिन, रोशन, बिट्टू, अर्पित, बिजेंद्र प्रधान, गिरवर पंडित मौजूद रहे। उधर सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि मोमीन और जेसीबी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।है। इसमें आरोपी मोमीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed