{"_id":"6872b4c76cc577c0840337b8","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-134770-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल पदक विजेता पहलवान ने सुपारी के चार लाख रुपयों के लिए की थी दूधिया की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल पदक विजेता पहलवान ने सुपारी के चार लाख रुपयों के लिए की थी दूधिया की हत्या
विज्ञापन
बागपत। संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या उसके दोस्त कुश्ती में नेशनल पदक विजेता रामबीर उर्फ भूरा निवासी बाघू ने सुपारी के चार लाख रुपये के लिए की थी।
हत्या का मुख्य आरोपी रामबीर शनिवार सुबह नयागांव के पास बाघू मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसने विपिन के साथ मिलकर नोएडा के डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा को मारने की सुपारी के चार लाख रुपयों के लिए हत्या करने की जानकारी दी।
संतोषपुर गांव के पूर्व बीडीसी इंद्राज के दूधिया बेटे विपिन उर्फ गोधू की सोमवार रात बागपत शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शनिवार की सुबह नयागांव के समीप बाघू मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे रामबीर उर्फ भूरा को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी। वहां मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से रामबीर घायल हो गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी रामबीर कुश्ती का खिलाड़ी है, जो मथुरा में नेशनल अंडर-19 में स्वर्ण पदक और अंडर-23 में सिल्वर पदक जीत चुका है। हत्या में शामिल दूसरे आरोपी राहुल की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामबीर के खिलाफ वर्ष 2012 में जानलेवा हमला करने समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- --
रामबीर ने उगले डाटा मैनेजर की हत्या की सुपारी से लेकर विपिन की हत्या के राज
एसपी के अनुसार रामबीर उर्फ भूरा ने बताया कि गांव का ही परवीन उर्फ तिलके दिल्ली में सचिन राठौर की दुकान पर नौकरी करता था। परवीन उर्फ तिलके ने उसकी और विपिन उर्फ गोधू की मुलाकात दिल्ली के सचिन राठौर से कराई। सचिन ने अपनी बहन मेघा राठौर से प्रेम विवाह करने वाले नोएडा के डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा निवासी दरभंगा बिहार की हत्या की सुपारी दे दी, जिसका पांच लाख रुपये में सौदा हुआ और एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। सुपारी के एक लाख रुपये खर्च हो गए। इसके बाद परवीन ने सुपारी के चार लाख रुपये सचिन राठौर से लाकर विपिन को दे दिए। इस दौरान विपिन गांव में हुए झगड़े में जेल चला गया तो परवीन ने गांव के ही विनय और प्रिंस भाटी को दो लाख रुपये में मंजीत मिश्रा की सुपारी देकर हत्या करा दी। इसमें परवीन उर्फ तिलके को भी नोएडा पुलिस ने जेल भेजा दिया, जबकि सुपारी के पहले मिले चार लाख रुपये विपिन के पास रह गए। विपिन के जेल से जमानत पर आने पर रामबीर ने अपने हिस्से के दो लाख रुपये मांगे तो विपिन ने मना कर दिया। इस विवाद में राहुल निवासी सरूरपुरकलां के साथ मिलकर बाघू मार्ग पर विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी।
-- --
हंगामा करने के लिए भाई को छोड़ गया, खुद अंतिम संस्कार में पहुंचा
संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन की हत्या करने के बाद आरोपी रामबीर अपने घर चला गया था। मंगलवार की सुबह गांव वालों को घटना का पता चलने पर रामबीर घटनास्थल पर भी गया। वहां से शव उठाए जाने के बाद रामबीर अपने भाई को बाइक से राष्ट्र वंदना चौक पर हंगामे के लिए छोड़कर गांव चला गया। इसके बाद शाम को श्मशान घाट में पहुंचकर विपिन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। इसके बाद देर रात तक श्मशान घाट में बैठा भी रहा।
-- --
विपिन के आने का पता था, इसलिए रास्ते में खड़े हो गए
हत्यारोपी रामबीर ने बताया कि विपिन के बागपत में दूध निकालकर वापस गांव लौटने के समय और रास्ते के बारे में उन्हें पहले से ही जानकारी थी, इसलिए विपिन के इंतजार में सोमवार रात शुगर मिल के पास बाघू मार्ग पर राहुल के साथ खड़ा हो गया था। विपिन के वहां आते ही उन्होंने हमला कर दिया।
-- -- -
नोएडा पुलिस को भेजी रिपोर्ट
दूधिया विपिन की हत्या नोएडा के डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा की हत्या की सुपारी के रुपयाें को लेकर की गई, जिसकी हत्या भी हो चुकी है और उसमे कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकरण में बागपत पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाकर नोएडा पुलिस को भेज दी है, इसमें सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए भी लिखा गया है।