फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बरामद हुए गबन के 5.02 करोड़ रुपये कंपनी को किए जारी

Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। एटीएम में डालने के लिए बैंक से निकलवाकर 5.26 करोड़ रुपये गबन करने के मुकदमे में आरोपियों से बरामद हुए 5.02 करोड़ रुपये न्यायाधीश ने कंपनी को जारी करने के आदेश दिए। अब जल्द ही ये रुपये कंपनी को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेरठ की सीएमएस कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने चार मार्च को बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि एटीएम में डालने के लिए निकाले गए 5.26 करोड़ रुपये का कर्मी रॉकी मलिक निवासी लिसाढ़ और गौरव तोमर निवासी आरिफपुर खेड़ी ने गबन कर लिया। कई की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी गौरव तोमर और रॉकी ने चंडीगढ़ पुलिस से मिलीभगत कर खुद को तमंचे के साथ गिरफ्तार करा दिया। इस पर आपत्ति जताने पर चंडीगढ़ पुलिस ने जांच के बाद डीसीसी प्रभारी इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश और सीनियर कांस्टेबल समुंदर के अलावा मनीष निवासी जौहड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चंडीगढ़ जेल से सभी आरोपियों को बागपत जेल में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को बागपत से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पांच करोड़ दो लाख रुपये बरामद किए गए। कंपनी के सलाहकार निखिल मान ने बताया कि 5.26 करोड़ रुपये के गबन में बरामद हुए 5.02 करोड़ रुपयों की सुपुर्दगी के लिए कंपनी की तरफ से न्यायालय में याचिका दायर कराई गई, जिस पर सुनवाई पूरी होने के बाद बरामद हुए रुपये कंपनी को सौंपने के आदेश दिए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार रुपये सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed