फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: प्रोफाइल पर मुजफ्फरनगर के युवक की फोटो लगाकर ठगे थे 45 लाख

Fri, 04 Jul 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। साइबर ठगों ने मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के एक युवक का फोटो व्हाट्सएप और टेलीग्राम की प्रोफाइल पर लगाकर कुलदीप पंवार निवासी दोघट से 45 लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन

साइबर पुलिस ने युवक को थाने बुलाया तो इसका खुलासा हुआ। साइबर ठगों ने जिस युवक का फोटो डीपी पर लगाया, उसे भी अपने बचाव में सफाई देनी पड़ी, इसके लिए कई दस्तावेज भी सौंपे।
विज्ञापन

असम की एक कंपनी में मैनेजर कुलदीप पंवार निवासी दोघट ने जनवरी माह में साइबर थाने में 45 लाख रुपये ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वह शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर उससे 45 लाख रुपये की ठगी की गई। इसका पता शेयर मार्केट से लाभ नहीं मिलने पर चला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की तो साइबर ठगों के व्हाट्सएप और टेलीग्राम की डीपी पर एक युवक का फोटो लगा हुआ था, जो मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक का पता लगाकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि युवक का फोटो प्रयोग कर ठगी की गई है। इसमें साइबर पुलिस का कहना है कि ठगी में युवक की भूमिका उजागर नहीं हुई है। इसमें कई खातों को होल्ड कराकर 7.83 लाख रुपये वापस भी कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed