फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: चार दिन से लापता सौरभ का शव गन्ने के खेत में मिला

Sun, 16 Nov 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव तिसोतरा से चार दिन से लापता युवक सौरभ (30) का शव शनिवार को उसी के गन्ने के खेत से मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में गुलदार के हमले से युवक की मौत की खबर फैल गई। परिजन बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार करना चाहते थे, तभी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गांव तिसोतरा के मोहल्ला सादुल्लानगर निवासी सौरभ पुत्र सुभाष तोमर 12 नवंबर की दोपहर से लापता था। उसकी साइकिल खेत के पास खड़ी मिली थी। पिता ने दो दिन बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को सौरभ के पिता खेत पर पहुंचे तो उन्हीं के गन्ने के खेत में सौरभ का शव मिला। सौरभ के गले के पास गहरे निशान थे। गुलदार के हमले में सौरभ की मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन सौरभ का शव गन्ने के खेत से उठाकर घर ले गए। पिता सुभाष और परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे, तभी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सतेंद्र मलिक और राजगढ़ वन रेंजर विजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मृतक के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed