फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: गवाही देने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा प्रयोग के पुराने मामले में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को ऑडियो साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित बदरुज्मा ने बताया कि उनके ही गांव के अजह ने 15 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उस समय उन्होंने आरोपी की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बदरुज्मा का कहना है कि हाल ही में आरोपी अजहर की कैराना कोर्ट में पेशी तय थी। तारीख से पहले ही आरोपी उनके पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही दी तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed