{"_id":"68594cf360d948f0f70333a9","slug":"crime-a-youth-was-attacked-with-a-sharp-weapon-in-baghpat-asking-for-the-borrowed-money-proved-costly-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बागपत में युवक पर धारदार हथियार से हमला, उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: बागपत में युवक पर धारदार हथियार से हमला, उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी
Mon, 23 Jun 2025 06:21 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:21 PM IST
सार
बागपत के दोघट में युवक ने उधार के पैसे मांगे तो पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक का सीएचसी में इलाज कराया गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के पट्टी मादान गांव में उधार दिए गए पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक पर तीन लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित हिमांशु ने बताया कि उसका भाई अंकुर 18 जून की शाम अपने उधार दिए हुए रुपये लेने प्रवीण के घर गया था। पैसे लौटाने की बात पर प्रवीण ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर प्रवीण ने अपने बेटे क्रिश और नकूल के साथ मिलकर अंकुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Namo Bharat: दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ी ट्रेन, जानें कितने मिनट में पूरी की 82 किमी यात्रा
विज्ञापन
हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावरों ने धमकी भी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे।
थाना पुलिस ने मामले में प्रवीण, क्रिश और नकूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।