{"_id":"61ae6155734b796bf862c334","slug":"craving-for-drinking-water-due-to-pipeline-break-baghpat-news-mrt5678028152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खुदाई में पाइप लाइन टूटी, पेयजल के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खुदाई में पाइप लाइन टूटी, पेयजल के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के समीप स्थित मेरठ-बागपत मार्ग पर खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पाइप लाइन जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाली की मांग की है।
समाजसेवी अनिल गांधी ने बताया कि सडक़ निर्माण के लिए खोदाई होने से रविवार को पेयजल लाइन का पाइप टूट गया था। इससे मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बंद है। दो दिन से मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं को पानी पिलाने के लिए नागरिक दूसरे मोहल्ले से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत से शीघ्र पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा का कहना है कि मोहल्ले में पानी का टैंकर लगा दिया है। पाइप लाइन को जल्द ठीक कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।