{"_id":"679bc56c9be43bd10a0519f1","slug":"crackdown-on-probation-officer-notice-sent-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125666-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिवीक्षा अधिकारी पर कसा शिकंजा, भेजा गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिवीक्षा अधिकारी पर कसा शिकंजा, भेजा गया नोटिस
Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत। प्रोबेशन विभाग के अधिकारी को छुट्टी पर रहते हुए विधि परिवीक्षा अधिकारी ममता ने विभागीय फाइल दी थी। अब उसपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। अब उससे फाइलों वाले सभी कार्य छीन लिए गए और नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रोबेशन विभाग में प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन के खिलाफ भर्ती में फर्जीवाड़े समेत अन्य मामलों की जांच चली तो वह लंबी छुट्टी पर चला गया। उसकी छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई और वह छुट्टियों का पत्र भेजकर बढ़ाता रहा। इस बीच डीएम रहे जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी को प्रोबेशन विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी।
डीएम का तबादला होने के बाद ही मुशफेकीन ज्वाइन करने के लिए आया और उसके छुट्टी पर होने के बाद भी विधि परिवीक्षा अधिकारी ममता शर्मा ने विभाग की फाइल उसको थमा दी। वह फाइल को लेकर सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच गया तो डीएम ने उसका रिकाॅर्ड निकलवाया।
विज्ञापन
जिसको देखकर उसे ज्वाइन कराने से मना करते हुए शासन को उसकी जगह अन्य किसी की तैनाती के लिए पत्र लिख दिया गया। इसके साथ ही उसे विभाग की फाइल देने वाली विधि परिवीक्षा अधिकारी ममता शर्मा पर शिकंजा कसते हुए फाइलों वाली जगह से हटा दिया।
वहीं प्रोबेशन अधिकारी कैलाशचंद तिवारी ने उसको नोटिस जारी किया और उसपर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं विभाग से फाइल गायब होने के मामले में कई कर्मियों पर शक जताते हुए कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।