फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crack on Barot-Budhana road, people upset

Baghpat News: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पड़ी दरार, लोग परेशान

Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Crack on Barot-Budhana road, people upset
-सड़क टूटने से आए दिन चोटिल हो रहे लोग, समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग
विज्ञापन

फोटो - 3 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दरार पड़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दरारों के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, जिससे यहां से गुजरने में शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जिन जगहों पर सीमेंट की सड़क बनाई है, वहां पर दरार बन गई हैं। इन दरारों में दुपहिया वाहन के पहिए फंसकर हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा बामनौली गांव में घर से निकलने वाले गंदे पानी से सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है, इससे भी हादसे का डर रहता है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

----
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क में दरारें बनने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए। - जगपाल सिंह
-सड़क की दरारों में दुपहिया वाहन के पहिए फंस जाते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -पप्पन राणा

-सड़क की दरारें और बामलौनी में जलभराव के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मार्ग की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। - राजीव कुमार
-----
वर्जन- बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क की दरारों को जल्द भरवाया जाएगा और बामनौली में पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed