{"_id":"642b2ae2f2095532d00d3a64","slug":"crack-in-the-house-due-to-bursting-of-pipeline-in-khadanje-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खड़ंजे में पाइपलाइन फटने से मकान में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खड़ंजे में पाइपलाइन फटने से मकान में आई दरार
Tue, 04 Apr 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में खड़ंजे में पेयजल पाइपलाइन का पाइप फटने से एक मकान में दरार आ गई है। जिससे मकान मालिक को हादसा होने का डर सता रहा है। मोहल्लेवासियों ने पाइपलाइन ठीक कराने की मांग की है।
केतीपुरा मोहल्ला निवासी वाहिद ने बताया कि उसके भाई हाजी ईनाम के घर के बाहर खड़ंजे में दबी पाइपलाइप कई दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें पानी का रिसाव होने से उसके भाई के मकान की नींव में दरार आ गई। उन्होंने बताया कि पास में रहने वाले हाजी लियाकत, हाजी बाबू के मकान में भी खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर पालिका से पेयजल पाइपलाइन को ठीक कराने की मांग की। उधर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान का कहना है कि पालिका की टीम से दिखवाया जाएगा और पाइपलाइन ठीक करा दी जाएगी।
चौगामा नहर परियोजना को पूरा कराने की मांग
दोघट। झुंडपुर गांव के पूर्व प्रधान संजीव कुमार ने जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी से सहारनपुर में उनके आवास पर मुलाकात की। जहां उन्होंने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर चौगामा नहर परियोजना पूरी करने की मांग उठाई। साथ ही झुंडपुर गांव में हिंडन नदी पर पुल बनवाने, बेटियों की शिक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनवाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजलीघर, बैंक, रोडवेज बस आदि की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि सुविधाएं बढ़ने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।