सीपी अग्रवाल और पुलक गर्ग की जोड़ी जीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की ब्रिज एसोसिएशन की इंचार्ज रिंकू मैडम ने गांव में स्थित शहीद चौधरी जय राम सिंह स्मारक परिसर में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमेें मेरठ, शामली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा और दिल्ली ब्रिज एसोसिएशन से सुमन खन्ना, रमेश खन्ना, आशा शर्मा, श्री गणेश, कुसुम सिंह, खुशहाल सिंह, सतनाम जीत सिंह, कर्नल बीएल आनंद, विनीता चंद्रा, आशा मोहन, आशा नैयर, एसपी अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अलका, नीलम, अनुराधा, निकिता, मेरठ ब्रिज से कार्यकारी अध्यक्ष जेके अग्रवाल, सचिव सीपी अग्रवाल, एमएल जैन, संजय जैन, एसके गिरिधर, रविंद्र सिंह, पुलक अग्रवाल, संजय गर्ग, मास्टर यशपाल सिंह, मुनेश शर्मा, संजू, विकास, लोकेश, सुरेंद्र, सुधीर, प्रदीप, धीरज चौधरी, रमेश, रघुवीर, बाबू खां समेत 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें खिलाड़ियों के लिए 10 टेबल लगाई । प्रत्येक टेबल पर 4-4 खिलाड़ियों को बैठाया। इसमेें एक अन्य टेबल बाई के रूप में लगाया। इसमें आईएएस, सेना से सेवानिवृत्त अफसर, व्यापारियों के अलावा अन्य कई नामी खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन घंटों चली प्रतियोगिता को देखने के लिए गांव के लोग भी पहुंचे। ताश के पत्तों से खेले जाने वाले इस खेल मेें पाइंट के आधार पर सीपी अग्रवाल और पुलक गर्ग की जोड़ी प्रथम रही, जबकि एनएल जैन और संजय जैन की जोड़ी द्वितीय, रिंकू सिंह और विनीता चंद्रा की जोड़ी तृतीय रही। एसोसिएशन फॉर कंपीटेटिव ब्रिज कल्ब दिल्ली की सदस्य अंजली स्कोरर रही। इस प्रतियोगिता के आयोजक धीरज चौधरी ने विजेताओं और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज प्रकाशो तोमर को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय प्रधान, महक सिंह, मुनेश, प्रदीप, भगत सिंह, कृष्ण प्रजापत, नरेंद्र आदि रहे।