फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cow's milk nectar similar: MP

गाय का दूध अमृत समान: सांसद

Fri, 01 Jan 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cow's milk nectar similar: MP
बड़ौत के बावली गांव में सांसद डा सत्यपाल को सम्मानित करते थांबेदार जयपाल सिंह व अन्य - फोटो : BARAUT
बावली गांव में स्थित गौशाला की प्रथम वर्षगांठ पर पहुंचे डॉ. सत्यपाल
विज्ञापन

बड़ौत। बावली गांव में सरकारी गौशाला की प्रथम वर्षगांठ पर बागपत सांसद गांव पहुंचे। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि गाय का दूध अमृत समान होता है। उन्होंने लोगों को गौवंश की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
इससे पूर्व सांसद ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए कहा कि गाय की सेवा करने से मनुष्य को सच्चा पुण्य मिलता है। गाय में देवताओं का वास है। गौशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर उन्होंने ग्राम प्रधान ओमवीर व बीडीओ राहुल वर्मा की सराहना की। इस दौरान थांबेदार जयपाल सिंह ने उन्हें गांव की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल, चेयरमैन अमित राणा, ओमवीर प्रधान, अनिरुद्ध तोमर, प्रमोद बावली, राकेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, पवन शर्मा, प्रकाश, ओमबीर धामा, विनोद पांचाल, अमरजीत पंवार, आदि रहे।
विज्ञापन

उधर भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह जौहड़ी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में प्रगतिशील किसान मनीष चौधरी द्वारा चार एकड़ भूमि पर ट्रेंच विधि से एकल आंख की उगाई गयी गन्ने की फसल का सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने कम लागत में उन्नत तकनीक से अधिक पैदावार लेने वाले किसान का उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत बीपी सिंघल शूटिंग रेंज पर हुई किसान गोष्ठी में उन्होंने कहा कि खेती की उन्नत तकनीकों को अपनाकर किसान अधिक पैदावार लेकर प्रगतिशील बने। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का भी किसानों से आहवान किया। गोष्ठी का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर ठाकुर प्रदीप सिंह, विक्रम राणा, इमामुद्दीन, सुनील कुमार, नितिन, जगवीर, अशोक, मंनोज, नागेश, योगेश, रामबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed