{"_id":"602d23828ebc3ee9575f3c23","slug":"court-ordered-for-twenty-years-prison-to-accused-in-a-molestation-case-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मासूम से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा, पांच साल पुराने मामले में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मासूम से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा, पांच साल पुराने मामले में हुई सुनवाई
Wed, 17 Feb 2021 07:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अदालत ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे पंचम कृष्ण कुमार सिंह ने सजा सुनाई।
एडीजीसी फौजदारी अनुज ढाका और राजीव तोमर ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव में 18 जून 2016 को सात साल की मासूम बच्ची संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। तलाश शुरू की गई तो गन्ने के खेत में गांव के ही युवक को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए ग्रामीणों ने दबोच लिया था। उसे पुलिस को सौंप दिया गया था।
पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई एडीजे पंचम कृष्ण कुमार सिंह की कोर्ट में हुई। 11 फरवरी को अभियुक्त पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दोष सिद्ध हो गया था।
विज्ञापन
एडीजीसी अनुज ढाका ने बताया कि अभियुक्त को धारा छह लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत 20 साल का कठोर कारावास और 50 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त कारावास होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/