{"_id":"62c2ffbe7978ad2cdc718fba","slug":"court-has-dismissed-the-petition-of-fake-gurmeet-ram-rahim-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाना आश्रम: गुरमीत राम रहीम नकली या असली, कोर्ट ने खारिज की याचिका, सामने आया असली सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाना आश्रम: गुरमीत राम रहीम नकली या असली, कोर्ट ने खारिज की याचिका, सामने आया असली सच
Mon, 04 Jul 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:27 PM IST
सार
गुरमीत राम रहीम को नकली बताने वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उधर, आश्रम में पहुंची रोहतक पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी राम रहीम असली है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह
विस्तार
पंजाब हरियाणा के हाईकोर्ट में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को नकली बताकर डाली गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हरियाणा के रोहतक पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी गुरमीत राम रहीम असली है।
विज्ञापन
रोहतक की सुनरिया जेल से एक माह का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में परिवार संग पैरोल अवधि का समय काट रहा है। आश्रम के प्रेस प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि कुछ लोगों ने पंजाब हरियाणा की हाईकोर्ट में 51 पेज की याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बागपत के बरनावा आश्रम में पैरोल काट रहा गुरमीत राम रहीम को नकली, असली का अपहरण होना, उसकी हत्या होना, हत्या हो जाने के संकेत दर्शा कर डेरे की गद्दी को कब्जाने का प्रयास किया जाना सहित उसके द्वारा अनुयायियों को न पहचानना, कद का एक इंच बढ़ना, पैरों की अंगुली बड़ी होना, हाव भाव अलग होने का दावा किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: पहले यश का मर्डर, फिर बोरे में बंद कर ठेले पर ले गए थे शव, खौफनाक है हत्या का राज
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त याचिका की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में कोर्ट द्वारा उक्त याचिका को खारिज कर दिया गया है। बरनावा आश्रम में पैरोल का समय काट रहा गुरमीत राम रहीम असली है। वहीं आश्रम में पहुंची रोहतक पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भी राम रहीम असली है।