सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक रमेश ( 35) पुत्र बाबूराम और उसकी पत्नी अंजलि (28) लुहारी गांव का रहने वाले थे। वह हाल में आवास विकास कॉलोनी बड़ौत में रह रहे थे। रमेश दिल्ली मुखर्जी नगर में शिक्षक थे। दंपति बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पूर्वी यमन नहर की पटरी से आवास विकास कॉलोनी में आ रहे थे।
तभी आंधी के चलते एक जामुन का पेड़ पटरी पर गिरा। इसी दौरान तीव्र गति से बड़ौत की ओर से ईंटों से भरा ट्रक आ रहा था और उनकी बाइक पूर्वी यमन नहर की दीवार और ट्रक के बीच में आ गई और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसी दौरान ऊपर से जा रही 33 हजारी की विद्युत लाइन का तार भी उनके ऊपर आकर गिरा और वे बिजली के करंट और ट्रक की टक्कर से मौत हो गई ।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को भी कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर मामला दर्ज होगा और शवों को पीएम के लिए भेजा जाएगा।