फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Couple killed in road accident

सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत

Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Couple killed in road accident
बड़ौत में पूर्वी यमन नहर पर ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में पूर्वी यमन नहर की पटरी पर औद्योगिक क्षेत्र के पास पेड़ 33 हजारी विद्युत लाइन पर गिर गया। इसकी चपेट में बाइक सवार दंपति की आ गई। इसी समय सामने से आ रहे ट्रक ने भी उन्हें कुचल दिया। इससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  पुलिस ने दोनों शवों, ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


मृतक रमेश ( 35) पुत्र बाबूराम और उसकी पत्नी अंजलि (28) लुहारी गांव का रहने वाले थे। वह हाल में आवास विकास कॉलोनी बड़ौत में रह रहे थे। रमेश दिल्ली मुखर्जी नगर में शिक्षक थे। दंपति बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पूर्वी यमन नहर की पटरी से आवास विकास कॉलोनी में आ रहे थे।

विज्ञापन

 

तभी आंधी के चलते एक जामुन का पेड़ पटरी पर गिरा। इसी दौरान तीव्र गति से बड़ौत की ओर से ईंटों से भरा ट्रक आ रहा था और उनकी बाइक पूर्वी यमन नहर की दीवार और ट्रक के बीच में आ गई और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसी दौरान ऊपर से जा रही 33 हजारी की विद्युत लाइन का तार भी उनके ऊपर आकर गिरा और वे बिजली के करंट और ट्रक की टक्कर से मौत हो गई । 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को भी कब्जे में ले लिया और  परिजनों को सूचना दी। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर मामला दर्ज होगा और शवों को पीएम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed