{"_id":"68090935587b5507310daa30","slug":"couple-kidnapped-from-highway-and-accused-of-raping-woman-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-130277-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे से दंपती का अपहरण कर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे से दंपती का अपहरण कर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगाया
Wed, 23 Apr 2025 09:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
-मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, कार के टायर में गोली मारने का भी आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बागपत के दंपती की कार के टायर में गोली मारने के बाद अपहरण करने और फिर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो दुष्कर्म का आरोप गलत बताया। पुलिस ने घायल युवक का सीएचसी में उपचार कराया।
बागपत निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार रात को अपने पति के साथ गाजियाबाद में पुरानी कार बेचकर वापस लौट रही थी। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास पहुंचे तो बाइक पर आए बदमाशों ने कार के टायर में गोली मार दी। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई और दोनों घायल हो गए। आरोप लगाया कि बाइकों पर सवार बदमाश दोनों को दूसरी कार में डालकर जंगल में ले गए। वहां पति की पिटाई की और पति के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर पुलिस ने शाहिद, राशिद और शाहरुख निवासी लोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला के पति ने दूसरी शादी की है। उसकी पहली पत्नी के भाइयों ने मारपीट कर दी थी। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।