{"_id":"608d9f278ebc3e593b40392c","slug":"counting-will-be-done-under-cctv-surveillance-baraut-news-mrt5367417103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणना
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील क्षेत्र के तीन स्थलों पर रविवार को पंचायत चुनाव की मतगणना को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। पूरी मतगणना प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी। इतना ही नहीं सभी मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
क्षेत्र के बड़ौत, बिनौली व छपरौली ब्लॉकों में पंचायत चुनाव की मतगणना आज होगी। इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना ही प्राथमिकता है। ऐसे में एक ओर जहां सभी टेबलों पर प्रत्याशियों के अभिकर्ता मौजूद रहेंगे तो वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे। सभी स्थलों पर सीसीटीवी की निगरानी में ही मतगणना संपन्न होगी। मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफर भी तैनात किए जाएंगे। ये मतगणना प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक लगातार वीडियोग्राफी करते रहेंगे। मतगणना कक्षों में जहां सहायक निर्वाचन अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे तो वहीं मतगणना संबंधी सभी निर्णय निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे।
बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश
मतगणना स्थल पर किसी को भी बिना पास के प्रवेश नहीं मिल सकेगा। मतगणना कार्मिकों को जहां ड्यूटी कार्ड के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा वहीं प्रत्याशी ओर उनके अभिकर्ताओं को पास के आधार पर प्रवेश मिलेगा। यदि कोई अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण
सभी मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रवेश द्वार, निकास द्वार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रत्याशियों के एजेंट के आने जाने के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाया है। प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर नहीं ले जाने दिए जाएंगे। सभी प्रत्याशियों के एजेंटों की तलाशी लेकर ही प्रवेश की अनुमति होगी। अधिकारियों व मतगणना में तैनात कर्मचारियों के प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाया है।
ब्लॉकवार बनाए मतगणना स्थल
ब्लॉक का नाम मतगणना स्थल
बड़ौत कालंदी देवी कॉलेज छपरौली रोड
छपरौली श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली
बिनौली सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली
ये बोले एसडीएम
सभी मतगणना स्थलों पर कैमरे की निगरानी में प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वीडियोग्राफर भी लगातार काम करते रहेंगे। पारदर्शिता के साथ मतों की गणना का कार्य पूरा कराया जाएगा।-दुर्गेश मिश्र, उप निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम