फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Counting started with counting of postal ballot

पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Counting started with counting of postal ballot
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा रविवार सुबह आठ बजे से खुलना शुरू हो गया। बड़ौत में कालिंदी देवी कॉलेज में बनाए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले डाक से प्राप्त हुए मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। इस दौरान प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता मतपत्रों की गिनती पर निगाहें गढ़ाए रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मतगणना को लेकर जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए जूझते नजर आए। मतगणना स्थल पर प्रत्येक प्रत्याशी व एजेंट की थर्मल स्कैनिंग, हाथों को सैनिटाइज और मैटल डिक्टेक्टर से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके अतिरिक्त पास धारक को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी गई। कालिंदी कॉलेज के बाहर एसडीएम दुुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक सिंह और कोतवाल अजय शर्मा की कमान संभाले रहे। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, गांवों में हर व्यक्ति अपने स्रोतों के माध्यम से रुझानों की पल-पल की जानकारी जुटाता रहा।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे आईजी
कालंदी देवी कॉलेज मेें शुरू हुई मतगणना मेें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस ने जमकर फटकारी लाठियां
मतगणना स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा थी। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति बचाव की हिदायत दी, लेकिन फिर भी लोग नहीं माने। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार समेत कोतवाल अजय शर्मा व उनकी टीम ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारीं, तब जाकर मतगणना स्थल के पास से भीड़ कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed