{"_id":"665e417c9cf89dd8c90de094","slug":"counting-of-ballots-will-take-time-results-will-come-by-2-pm-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113783-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैलेट की गिनती में समय लगेगा, परिणाम दोपहर दो बजे तक आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैलेट की गिनती में समय लगेगा, परिणाम दोपहर दो बजे तक आएगा
Tue, 04 Jun 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लख्मीचंद पटवारी काॅलेज में लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां आठ बजे मतगणना शुरू होने पर पहला राउंड करीब आधा घंटे में पूरा होगा, वहीं चुनाव परिणाम दोपहर दो बजे तक आएगा। सात हजार पोस्टल बैलेट की गिनती में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि उसके कोड को स्कैन भी किया जाएगा।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन विधासनभा बागपत, बड़ौत, छपरौली की ईवीएम की मतगणना के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं। जबकि पोस्टल बैलेट के लिए अलग हॉल है। इन सभी में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। बागपत विधानसभा की मतगणना 24 राउंड, बड़ौत के 22 और छपरौली के 25 राउंड में होगी। मतगणना के लिए 236 कर्मी लगाए गए हैं। दोपहर दो बजे तक ईवीएम की मतगणना पूर्ण करा दी जाएगी और पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
- 100 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे सभी वाहन
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल से 100 मीटर पहले ही वाहनों को रुकवाकर पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसके बाद पैदल ही मतगणना स्थल तक जाना होगा।
विज्ञापन
- मतगणना स्थल पर एसी लगवाए, कोल्ड रूम भी तैयार कराया
मतगणना स्थल पर कर्मियों को गर्मी से बचाने के लिए एसी और कूलर की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा कर्मियों या फिर एजेंटों की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए कोल्ड रूम भी तैयार कराए गए हैं। कोल्ड रूम में उपचार के लिए दवाइयों के साथ बैड, ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाए गए हैं और स्टाफ भी तैनात कर दिया गया है।
- मतगणना स्थल पर सुरक्षा कड़ी रहेगी, ब्रीफिंग की गई
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा वहां नाै सेक्शन पीएसी भी तैनात रहेगी तो अर्धसैनिक बल के जवान रहेंगे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इन सभी को ब्रीफिंग करके दिशा निर्देश दिए गए।
- मंगलवार सुबह चार बजे से रहेगा रूट डायवर्ट
मतगणना के कारण दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह छह बजे से रूट डायवर्ट किया जाएगा। बड़ौत की ओर से आने वाले वाहनों को चमरावल रोड से होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली भेजा जाएगा। जबकि दिल्ली व गाजियाबाद से आने वाले वाहनों को भी इस तरह रटौल व चमरावल होते हुए आना होगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक भी वाहनों को लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- बाहर रखवाए जाएंगे एजेंटों के मोबाइल
मतगणना स्थल में राजनीतिक एजेंटों के मोबाइल लाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। डीएम ने बताया कि एजेंटों के वाहन बैरिकेडिंग पर रुकवा दिए जाएंगे। इसके बाद मैन गेट पर चेकिंग के बाद ही एजेंटों को मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर आने वाले प्रत्याशी और मुख्य एजेंट अपना मोबाइल पब्लिकेशन रूम में जमा कर सकेंगे।
- मतगणना स्थल के बाहर लगे राजनीतिक दलों के टेंट
मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का भी मतगणना स्थल के आसपास जमावड़ा लगा रहेगा। जिसके चलते रालोद और सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के आसपास कार्यकर्ताओं के लिए टेंट भी लगवा दिए हैं।
- कर्मियों को दिया मतगणना का प्रशिक्षण
कलक्ट्रेट के लोकमंच पर सोमवार को कर्मियों को लोकसभा चुनाव की मतगणना का प्रशिक्षण दिया। जहां डीएम ने कर्मियों को ईमानदारी से निष्पक्ष मतगणना करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में मतगणना संबंधी दिशा निर्देश दिए।
- रालोद के एजेंटों को मतगणना के लिए दिए निर्देश
मवीकलां के बैंक्वेट हॉल में सोमवार को रालोद के पदाधिकारियों व एजेंटों की बैठक हुई। जहां कहा गया कि तीनों विधानसभा के एजेंट अपना कार्ड लेकर सुबह 6 बजे मतगणना केंद्र स्थल पर पहुंचें। दूसरे प्रत्याशी से कोई बात न करें। जब तक मतगणना न हो जाए अपनी सीट नहीं छोड़ना। ईवीएम मशीन में कोई समस्या हो तो आरओ से जानकारी ले। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, विधायक डाॅ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, जगपाल तेवतिया, सुभाष गुर्जर, ओमवीर ढाका आदि मौजूद रहे।