{"_id":"68d2fa9818acfa6cd40c84a2","slug":"councilors-sit-on-indefinite-strike-in-the-municipal-corporation-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138950-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नगर पालिक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नगर पालिक में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका के सभासदों ने सात बिंदुओं पर जानकारी नहीं मिलने पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने अफसरों और चेयरमैन पर छह माह बाद भी जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।
सभासद निगम शर्मा, मोहनलाल ने बताया कि छह माह पहले नगर पालिका के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। इसमें नगर पालिका में तैनात सभी कर्मियों की सूची, पिछली योजना में वार्डों में कराए गए कार्यों का विवरण मांगा गया। इसके अलावा ढाई साल के कार्यकाल में रिबोर कराए गए सरकारी हैंडपंपों की सूची, नगर पालिका की आय व्यय का ब्योरा समेत अन्य जानकारी मांगी गई थी।
आरोप लगाया कि छह माह बाद भी सभासद सात बिंदुओं पर जानकारी लेने के लिए पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर बबीता ढाका, मुन्नी रानी, मीरहसन, अलीहसन, ब्रजपाल चौहान, शहजाद, इरफान, गुलजार समेत अन्य मौजूद रहे।