फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Councilor's brother-in-law and woman died in accidents

Baghpat News: हादसों में सभासद के देवर और महिला की मौत

Sat, 06 Dec 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 06 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Councilor's brother-in-law and woman died in accidents
बड़ौत/खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वार्ड 16 की सभासद कौशल के देवर सचिन कश्यप (32) निवासी पट्टी मेहर की मौत हो गई। वहीं गोठरा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला (48) की मौत हो गई। इसके अलावा खेकड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से किसान ओमवीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पट्टी मेहर निवासी सभासद कौशल के देवर सचिन कश्यप बृहस्पतिवार रात किसी काम से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल सचिन को उठाकर राहगीर निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सचिन कश्यप मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करते थे और उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे हैं। उसका भाई अमित कश्यप अधिवक्ता है। इस मामले में सीओ विजय कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पहचान नहीं हुई
खेकड़ा। गोठरा गांव के रेलवे हाल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला (48) की मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने उनकी पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में महिला के सिर और हाथ में चोट लगी हुई मिली। पुलिस ने महिला की मौत में कई बिंदुओं पर जांच भी शुरू कर दी। इसके लिए रेलवे हाल्ट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि ट्रेन से गिरने से महिला की मौत होना लग रहा है। उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रेेन की चपेट में आने से किसान घायल
फोटो नंबर 05केएआर 2
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला रामपुर निवासी किसान ओमबीर शुक्रवार की सुबह अपने बेटे जतिन और पुत्रवधू को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए गए थे। बेटे और पुत्रवधू को ट्रेन में बैठाकर रेलवे ट्रैक से होते हुए घर लौटने लगे। तभी बड़ागांव रेलवे फाटक के पास पीछे से आई दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे किसान ओमवीर के सिर और कमर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां आए लोगों ने परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर सीएचसी में उपचार कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार वाले दिल्ली के निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed