फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Councilor accused of assault over cattle slaughter protest released from police station

Baghpat News: गोतस्करी के विरोध पर मारपीट के आरोपी सभासद को कोतवाली से छोड़ा

Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Councilor accused of assault over cattle slaughter protest released from police station
बागपत। पुराने कस्बे के केतीपुरा में गोवंश की तस्करी का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पांच नामजद समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को कोतवाली में लाने के बाद एक आरोपी सभासद को छोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत दोबारा एसपी से की। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस की गोतस्करों से मिलीभगत के आरोपों की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले के रहने वाले फैजान ने बुधवार को एसपी के पास पहुंचकर कुछ पर्ची व मारपीट की वीडियो दिखाई। उसने शिकायती पत्र एसपी को सौंपते हुए कहा कि केतीपुरा में बड़े स्तर पर गोवंश की तस्करी हो रही है। इसके लिए उसने कस्बा चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों पर भी तस्करों की मदद करने का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि तस्कर उसपर भी काम करने का दबाव बना रहे थे और इसका विरोध करने पर उसके घर में घुसकर मारपीट की गई।
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए तो कोतवाली पुलिस ने साजिद उर्फ बिल्लू, अफजाल, फैसल, हाजी इसरार, रियासत सभासद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार की रात में साजिद उर्फ बिल्लू व रियासत सभासद को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया था। जिनमें से साजिद उर्फ बिल्लू का बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीड़ित फैजान ने बृहस्पतिवार को एसपी के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि पुलिस ने रियासत सभासद को रातभर कोतवाली में लाने के बाद छोड़ दिया। जिसने घर जाते ही उसपर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने कोतवाली के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने के लिए कहा, जिससे कोतवाली पुलिस की गोतस्करों से मिलीभगत की पोल खुल सके। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed