{"_id":"66b153fff8a4d290b3074fa4","slug":"councillors-met-asp-for-action-against-outpost-incharge-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112129-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई के लिए एएसपी से मिले सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई के लिए एएसपी से मिले सभासद
Tue, 06 Aug 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता काॅलोनी में रहने वाले ठेली संचालक अमित कुमार ने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को चौकी इंचार्ज ने कोतवाली में ले जाकर उसकी फट्टों से पिटाई की और कई घंटे हवालात में बंद रखा। जिसमें सभासदों और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया, लेकिन बाद में फिर से पिटाई की गई।
आरोप लगाया कि उसे छुड़ाने आए सभासद भवीचंद कश्यप के साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद जिलेभर के सभासद चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़ गए और सोमवार से कोतवाली में धरना देने का एलान कर दिया। इस मामले में सोमवार कोतवाली में सभासदों और एएसपी एनपी सिंह के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता चली। इसमें एएसपी ने रात तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर सोमवार का धरना स्थगित कर दिया और कार्रवाई नही होने पर मंगलवार को धरने पर बैठने का एलान कर दिया। उधर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से धरना शुरू कर दिया जाएगा। एएसपी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी से मिलने वालों में ईंट भट्ठा एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष विक्रम राणा, अनुज तोमर, योगेश गुर्जर, सभासद भवि कश्यप, संजय रूहेला ,बिजेंदर, श्रीपाल, मुकेश शर्मा, अंकित, मोहित समेत अन्य मौजूद रहे।