{"_id":"67feb032106e88340107185b","slug":"corruption-allegation-on-pilana-cdpo-complaint-to-dm-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129840-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पिलाना सीडीपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पिलाना सीडीपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
बागपत। पिलाना ब्लाॅक में पुष्टाहार वितरण में धांधली की शिकायत सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य गीता धामा ने डीएम से प्रभारी सीडीपीओ पर भ्रष्टाचार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा जांच की मांग की। जांच होने तक उसको जिला मुख्यालय से संबद्ध कराने की मांग भी की है।
जिला पंचायत सदस्य ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में पिलाना ब्लॉक की प्रभारी सीडीपीओ मुमताज रिजवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पद का दुरुपयोग कर सरकारी खाद्यान्न देने में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बात करती हैं और उनका मानसिक उत्पीड़न करती हैं। खाद्यान्न को अन्य किसी को देने का वीडियो भी वायरल हुआ, मगर उस समय अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट देकर उनको बचा लिया।
कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का इतना मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है कि वह आत्मदाह भी कर सकती हैं। उन्होंने डीएम से इस मामले में अन्य विभाग के अधिकारियों से जांच कराने तथा प्रभारी सीडीपीओ को पिलाना परियोजना से हटाकर मुख्यालय में संबद्ध करने की मांग की। डीएम अस्मिता लाल ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। सीडीपीओ मुमताज रिजवी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, इसलिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं।