{"_id":"6085a9878ebc3ee9255df3fb","slug":"corona-transition-changed-wedding-reception-trend-baghpat-news-mrt535997035","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण ने बदला शादी में स्वागत का ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण ने बदला शादी में स्वागत का ट्रेंड
विज्ञापन
सिंघावली अहीर में शादी समारोह में पहुंचे मेहमानों को सैनिटाइजर करते हुए
- फोटो : BAGHPAT
मास्क और सैनिटाइजर से किया जा रहा आगंतुकों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शादी-विवाह में स्वागत का ट्रेंड बदल गया है। अब शादी में आने वाले आगंतुकों और मेहमानों का फूलों के बजाए मास्क और सैनिटाइजर से स्वागत किया जा रहा है। रविवार को जिले भर में हुई शादियों में मंडप के गेट पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। गेट पर हाथों को सैनिटाइज कराकर ही मंडप में प्रवेश दिया गया।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने सप्ताह में दो दिन कोरोना कर्फ्यू के निर्देश दिए है। शादी-विवाह के कार्यक्रम में आयोजन में 50 लोगों की अनुमति व मास्क की अनिवार्यता की गई है। रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिले में हुई शादियों में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। शादी में शामिल होने आए गांव के लोग और मेहमानों के लिए मंडप के गेट पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। भोजन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के मंडप के गेट पर हाथ सैनिटाइजर कराकर प्रवेश दिया गया। रविवार को सिंघावली अहीर गांव में चरण सिंह की बेटी की शादी कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए सादगी से हुई। शादी में निर्धारित लोगों को बुलाया गया और गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई। दुल्हन के भाई अनुज यादव ने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। सीमित लोगों को ही कार्यक्रम में बुलाया गया और मंडप के गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई।