फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona's impact on Dhanteras market, shopping budget merged

धनतेरस के बाजार पर कोरोना का असर, खरीदारी का बजट समेटा

Fri, 13 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona's impact on Dhanteras market, shopping budget merged
बागपत में धनतेरस पर्व पर बर्तन खरीता परिवार - फोटो : BAGHPAT
- ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार की खरीदारी पिछले साल के सापेक्ष कम
विज्ञापन

- जिलेभर में 59 से 60 करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान
- शुभ मुहूर्त की खरीद की वजह से भी बाजार हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। कोरोना संक्रमण का असर धनतेरस के बाजार पर भी साफ दिखा। पिछले साल के सापेक्ष खरीदारी कम रही। बाजारों में शाम होते-होते ग्राहक पहुंचे। खरीदारी का बजट कम रखा गया। कपड़ा, सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में अपेक्षित उछाल इस बार नहीं आया। इसकी एक वजह धनतेरस का मुहूर्त भी माना जा रहा है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे तक द्वादशी होने के कारण भी खरीद प्रभावित हुई है। 13 नवंबर यानि नरक चतुर्दशी के दिन त्रयोदशी लग जाने के बाद बाजार में खरीद होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि नरक चतुर्दशी पर बाजार में खरीदारी जारी रहेगी। पंडित नीरज शास्त्री का कहना है कि त्रयोदशी शुक्रवार की होगी। बाजार में 59 से 60 करोड़ रुपये की खरीद का अनुमान है।
-------------------------
शाम होते-होते यहां गुलजार हुआ बाजार
बागपत। बागपत के सर्राफा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, होली चौक, बड़ौत रोड और कोर्ट रोड स्थित दुकानों पर ग्राहकों की शाम के समय अधिक भीड़ देखने को मिली। घरेलू प्रयोग में काम आने वाले उपकरण अधिक खरीदे गए। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के आभूषण खरीदे गए। बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

-----------------------
दुपहिया वाहनों की खरीद में गिरावट
बागपत। दिल्ली रोड पर बाइक एजेंसी संचालक जितेंद्र मलिक का कहना है कि पिछले साल से तुलना करें तो 25 फीसदी ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं। कोरोना के असर के कारण त्योहार पर खरीदारी का लोगों ने बजट सीमित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
झाडू और बर्तन की खरीदारी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बाजार में धनतेरस पर्व पर नागरिकों ने खरीदारी की। झाड़ू और बर्तन की खरीद अधिक हुई। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बाजार काफी फीका रहा। खरीदारी का बजट लोगों ने कम रखा।
-----------------------
तीन करोड़ का हुआ कारोबार
बड़ौत। सर्राफा वैभव जैन ने बताया कि मंदिर की कलाकृति के आभूषण सबसे ज्यादा पसंद किए गए। इसमें में भी 15 से लेकर 30 हजार रुपये तक के आभूषण लिए गए। जिले में सराफा बाजार में इस बार 15 करोड़ रुपये की खरीद का अनुमान है।
-----------------------
कपड़ा बाजार चहका
बड़ौत। कपड़ा व्यापारी अनुज जैन ने बताया कि सबसे ज्यादा खरीदारी लहंगा नुमा साड़ी की हुई। इसमें भी लाल, गुलाबी जैसे चटखदार रंग पसंद किए गए। 2500 से लेकर पांच हजार रुपये तक खर्च किए गए। त्योहारी सीजन में कपड़ा बाजार में करीब सात करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे शादी के सीजन की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं।

------------------
दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई
बड़ौत। वरायल इनफील्ड शोरूम के मालिक मनीष गुप्ता का कहना है कि धनतेरस पर अच्छा कारोबार हुआ। छोटी दीपावली पर भी कारोबार होने की आस जगी है।
------------------
सवा करोड़ के बर्तनों की बिक्री का अनुमान
बड़ौत। बर्तन व्यापारी अंकुर जैन का कहना है कि धनतेरस पर जिलेभर में सवा करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है। जिले में बर्तनों की 300 से अधिक दुकानें लगी हैं।
------------------
सेक्टर कारोबार
ऑटोमोबाइल 20 करोड़
सराफा 15 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 15 करोड़
कपड़ा 07 करोड़
बर्तन 1.25 करोड़
अन्य 75 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed