{"_id":"5ed93d0c8ebc3e907f18c398","slug":"corona-positive-threatens-suicide-baghpat-news-mrt484829712","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव ने दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पॉजिटिव ने दी आत्महत्या की धमकी
बागपत। बड़ौत के कोरोना पॉजिटिव ने कोविड अस्पताल से वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की धमकी दी है। कोरोना पॉजिटिव का कहना है कि उसका बेटा डीलर के पास राशन लेने गया था, लेकिन कोरोना पीड़ित परिवार से बताकर उसे वापस भेज दिया गया।
बड़ौत के पठानकोट से सब्जी विक्रेता को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा अस्पताल में भर्ती किया था। पीड़ित ने वीडियो वायरल करते हुए कहा कि बड़ौत में राशन डीलर उसके बेटे को राशन देने से मना कर रहा है। राशन डीलर का कहना है कि परिवार की महिला मुखिया को लेकर आओ। परिवार की महिला मुखिया भी पॉजिटिव है, ऐसे में वह कैसे राशन लेने जाएगी। डीलर का कहना है कि महिला मुखिया के बिना राशन नहीं मिलेगा। अस्पताल में भर्ती पीड़ित कोरोना पॉजिटिव ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से राशन व परिवार की मदद की गुहार लगाई है। मदद न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है।
उधर, इस संबंध में जिला आपूर्ति विभाग के आरओ सूर्य प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है। न ही इस संबंध में कोई शिकायत आई है। फिर भी वह इस संबंध में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
स्वयं मिलेंगे पीड़ित के परिवार से
एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि मोहल्ले में होम डिलीवरी की सुविधा कर दी गई है। यदि कोई ऐसा मामला है तो वह स्वयं पीड़ित के परिवार से मिलकर उन्हें राशन दिलाएंगे। साथ ही राशन डीलर से भी पूछताछ करेंगे।