फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona patients will be treated with Ayushman

कोरोना के मरीजों का आयुष्मान से होगा इलाज

Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona patients will be treated with Ayushman
बड़ौत। कोरोना संक्रमण को रोकने और अधिक से अधिक लोगों को समुचित इलाज दिलाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अब सरकार ने एक और पहल की है। कोरोना के संक्रमित भी आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं। उनको आयुष्मान योजना के तहत इलाज की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मुख्य कार्यपालक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जनपद में जिन चिकित्सालयों में कोरोना के मरीज भर्ती हैं, उनका उपचार आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए तय दर पर किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि कोविड-19 के अंतर्गत चिह्नित लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है, तो आरोग्य मित्र उसका गोल्डन कार्ड बनाकर उपचार करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कोविड इलाज की तय दरें
बड़ौत। जनरल वार्ड आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रति बेड प्रतिदिन 1800 रुपये, हाई डिपेंस यूनिट में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 2700 रुपये, आईसीयू वेंटिलेटर में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों पर प्रतिदिन 3600 रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन जारी
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि शासन से आयुष्मान के लाभार्थियों की गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत मरीजों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। कोरोना से पीड़ित जिन मरीजों के कार्ड नहीं बने है, उनके बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed