फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona investigation increased, vaccine has not yet arrived

Baghpat News: कोरोना की जांच बढ़ाई, वैक्सीन अभी तक नहीं आई

Tue, 11 Apr 2023 04:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 11 Apr 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation increased, vaccine has not yet arrived
- कोरोना संक्रमित फिर मिलने शुरु हुए, फिर भी तीन महीने से नहीं मिली वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए हैं। संक्रमितों की जांच के लिए अस्पतालों में जांच बढ़ा दी है, लेकिन वैक्सीन न मिलने से लोगों का टीकाकरण नहीं हो रहा है। जिले में अभी लगभग 21 हजार लाभार्थियों को दूसरी और साढ़ेे पांच लाख लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाना बाकी है।
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में टीमों का गठन कर जांच बढ़ा दी है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के अलावा स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की जांच कर इलाज दिया जा रहा है और स्पीकर के माध्यम से संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक ओर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वैक्सीन न मिलने के कारण लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जिले में 28 जनवरी के बाद कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं मिली है। वैक्सीन न मिलने के कारण जिले में 21 हजार 881 लाभार्थियों को दूसरी डोज और पांच लाख 47 हजार लाभार्थियों को बूस्टर डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉॅ. दीप सिंह ने बताया कि जिले में 28 जनवरी के बाद कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं मिली है। वैक्सीन न मिलने के कारण टीकाकरण बंद है। शासन से वैक्सीन मिलने पर टीकाकरण शुरु कराया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed