फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona Curfew: Silence in the city for the second day

कोरोना कर्फ्यू : दूसरे दिन भी शहर में पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Corona Curfew: Silence in the city for the second day
बागपत में रविवार को सूना पडा राष्ट्र वंदना चौक - फोटो : BAGHPAT
- नगर के मुख्य मार्ग, बाजार और चौराहों पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

- नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी नगर से लेकर देहात तक सन्नाटा पसरा रहा। नगर के मुख्य मार्ग, बाजार और मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। बेवजह घूमने और नियमों का उल्लंघन करने वालों लोगों को दौड़ाया और कार्रवाई भी की। नगर के मुख्य मार्गों और हाईवे पर वाहनों का आवागमन कम रहा। जिले में 50 फीसदी सवारी के साथ बसों का संचालन हुआ।
कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी नगर की गली-मोहल्लें से लेकर बाजारों तक सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन किया। नगर की गली-मोहल्लें और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम रही। दिल्ली-सहारनपुर और मेरठ बागपत हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम रही। गांव देहात में भी लॉकडाउन का असर देखने का मिला। गांव-देहात की गलियां सूनी रहीं। नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों और हाईवे पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। नियमों का उल्लंघन करने वालों और बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने गली-मोहल्लें में बेवजह घूमने और मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों को दौड़ाया। बसों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। लॉकडाउन में माल वाहनों, स्वास्थ्य सेवाओं और एमरजेंसी की छूट रही।
विज्ञापन

आठ बजते ही शुरू हुई चेकिंग
बागपत। आठ बजते ही मेडिकल स्टोर व जरूरत के सामान की दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों और राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को रात्रि कर्फ्यू का पालन कराया। नियमों का उल्लंघन करने व बेवजह घूमने वालों के चालान किए। पुलिस कार्रवाई के दौरान बेवजह घूमने वाले लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क के प्रति बढ़ी जागरूकता, कम हुए चालान
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के डर और बिना मास्क एक हजार रुपये के चालान काटे जाने को लेकर लोगों के अंदर जागरूकता आई है। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों से घर से बाहर निकले लोगों से कारण जाना और सिर्फ मास्क ही चेक किया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि मास्क के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस वजह से अब चालान कम हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed