फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona confirmed in six, including physician, one dead

चिकित्सक सहित छह में कोरोना की पुष्टि, एक की मौत

Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in six, including physician, one dead
चिकित्सक सहित छह में कोरोना की पुष्टि, एक की मौत
विज्ञापन

बागपत। जिले में मंगलवार को बागपत सीएचसी पर तैनात चिकित्सक सहित छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक की मौत हो गई है। अब जिले में कोरोना के 538 मरीज हो गए है। अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। सीएचसी के चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि होने पर सीएचसी को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी पर तैनात चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि हुई है। चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि होने पर सीएचसी में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। बड़ौत की एक महिला की मेरठ के मेडिकल में मौत हो गई है। इसके अलावा एक खेकड़ा के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों की गली को सैनिटाइजर कराकर सील कर दिया है तथा लोगों को घरों पर रहकर मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में 538 कोरोना के केस हो गए है तथा दस लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed