{"_id":"5f3036e18ebc3e3cba0b477a","slug":"corona-confirmed-in-daroga-samples-of-24-policemen-baghpat-news-mrt49539245","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा में हुई कोरोना की पुष्टि, थाने में सेनिटाइजर का छिड़काव कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा में हुई कोरोना की पुष्टि, थाने में सेनिटाइजर का छिड़काव कराया
विज्ञापन
रमाला। दो दिन पहले डायल 112 पर तैनात एक दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। दरोगा को बागपत सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम दरोगा की रिपोर्ट पाजिटिव आई। रविवार को थाने को सैनिटाइज कराया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 अन्य पुलिस कर्मियों की जांच की। थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि डायल 112 के दरोगा की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद 24 पुलिस कर्मियों की जांच करा दी गई है।
तीन क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम में सीएमओ डॉ आरके टंडन की संस्तुति पर असारा गांव की बड़ी मस्जिद के पास शिव मंदिर, सुन्हेड़ा गांव तथा छपरौली की मठवाली गली चांद मस्जिद के पास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। दो एपिसेंटर जोन को कंटनेमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें गांधी रोड राजकमल पेन्ट वाला बड़ौत में पूरब दिशा में मीरपुर रजवाहा तक , पश्चिम में जैन इंटर कालेज के सामने वाली गली तक, उत्तर में गांधी रोड बड़ौत तथा दक्षिण में नेहरू रोड तक तथा खल मंडी के सामने वाली गली बिनौली रोड बड़ौत में पूरब में केहर सिंह अस्पताल के सामने वाली गली तक, पश्चिम में स्टेट बैंक वाली गली तक, उत्तर में जनता वैदिक इंटर कालेज तथा दक्षिण में बिनौली रोड तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
पोर्टल पर निगरानी रखे स्वास्थ विभाग
बागपत। नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के सचिव एम देवराज ने रविवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना मरीज से बात कर उनके घरवालों को अपडेट करने तथा सूचनाएं रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के खानपान के बारे में जानकारी लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक घर में दो केस तो माना जाएगा एक
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सिंगल केस मिलने की स्थिति में 100 मीटर तथा एक ही घर में एक से अधिक केस मिलने पर सिंगल केस के समान कंटेनमेंट जोन निर्धारित किया जाएगा। एक से अधिक केस मिलने पर 200 मीटर परिधि के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।